Saturday, October 24, 2026
Home Latest विधायक अरोड़ा के सहयोग से 5 लाख से करवाया जाएगा बीरबल नगर...

विधायक अरोड़ा के सहयोग से 5 लाख से करवाया जाएगा बीरबल नगर पार्क का सौंदर्यीकरण: पार्षद मेहता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी। विधायक अरोड़ा द्वारा सांसद अंबिका सोनी की तरफ से जारी की गई 5 लाख रुपये की ग्रांट से जल्द ही बलबीर नगर गली नंबर 1 में स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। उक्त जानकारी पार्षद पंडित विक्रम मेहता ने दी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि वार्ड में साफ-सफाई, गलियों एवं सडक़ों की मरम्मत के अलावा सौंदर्यीकरण के कार्य समय-समय पर करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले अमृत योजना के तहत गंजा स्कूल के समीप स्थित पार्क को सुन्दर बनाने का कार्य 20 लाख रुपये से करवाया जाएगा। पार्षद मेहता ने बताया कि विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा को पार्क की दशा बदलने के लिए अनुरोध किया गया था। जिसके बाद उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी की तरफ से पार्क के लिए 5 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी। जिसके तहत पार्क का कार्य जल्द शुरु करवाया जाएगा व इसके बाद पार्क जनता को समर्पित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here