
नेपाल (द स्टैलर न्यूज़)। नेपाल की गोदावरी नदी में 6 लोगों के एक टापू में फंसने का मामला सामने आया है। उनकी पहचान संदीप वर्मा, साहेबाग अली, निधि सिंह, स्नेहा सिंह, अभिषेक देवाकांत, हरिसित वर्मा, संकेत गुप्ता और अंकित वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के लोग नेपाल के कैलाली जिले की गोदावरी नदी के किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे और अचानक गोदावरी नदी में तेज बाढ़ आ गई, जिससे पिकनिक मना रहे 6 लोग गोदावरी नदी में फंस गए। स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों और स्थानीय संसाधनों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे नेपाल पुलिस निरीक्षक इंद्रराज भट्ट ने बताया कि लगातार बारिश के कारण तराई क्षेत्र की नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है, कि ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां अचानक जल प्रवाह बढ़ सकता है।












