
हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल के सोलन में तेंदुआ घूमता दिखाई देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक सोलन के गांव मलावन में देर रात घर के बाहर तेंदुए देखने को मिला है और उसने एक कुत्ते को शिकार बनाया है और फिर उसे लेकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और यह वीडीयों सोशन मीड़िया पर काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि तेंदुया घर की 2 मंजिला पर घूमता दिखाई दे रहा है और फिर एक कुत्ते को मूंह में दबोचते हुए फरार हो गया है।

इस सबंध में जानकारी देते मलावन गांव के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में तेंदुआ कई बार दिन में भी देखा गया है और पहले भी कई पालतू कुत्तो का वह शिकार कर चुका हैं। मलावन के ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। तेंदुए के देखे जाने के बाद लोग सहमें हुए है।












