Friday, November 6, 2026
Home Himachal नए साल पर हिमाचल में धमाका, कई भवनों के टूटे शीशे

नए साल पर हिमाचल में धमाका, कई भवनों के टूटे शीशे

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में नए साल के पहले दिन धमाका होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस थाने के पास एक गली में यह धमाका हुआ है और आसपास की बिल्डिंगों और आर्मी अस्पताल के शीशे चूर-चूर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज 400-500 मीटर दूर तक सुनाई दी है। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान, फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची है। अब तक साफ नहीं हो पाया है कि किस चीज में धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार, एसपी बद्दी विनोद धीमान टीम के साथ मौके  पर पहुंचे हैं और फॉरेंसिक की टीम को शिमला से बुलवाया गया गया है।

Advertisements

जांच में पता चला है कि घटना में पुलिस थाना के बिल्डिंग, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक तथा मार्केट कमेटी के भवन को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह हुआ यह धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 400-500 मीटर दूर तक सुनाई दी। चाय की दुकान पर बैठे लोग भी सहम गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद प्रवासी मजदूर ने बताया कि बताया कि वह पास में ही बैठे थे और एक दम से धमाका हुआ और सारा इलाका हिल गया। एक अन्य मजदूर ने बताया कि एक दम से कुछ दिखाई नहीं दिया और बिल्डिंग के बड़े बड़े शीशे भी टूट गए। उन्होंने बताया कि धमाका किस वजह से हुआ, यह उन्हें भी पता नहीं चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here