Friday, November 6, 2026
Home Hoshiarpur व्यापारी मिलन समारोह में दीपक नरूला टिंकू का सम्मान

व्यापारी मिलन समारोह में दीपक नरूला टिंकू का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस जिला व्यापार मंडल द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न ट्रेड्स संगठनो के व्यापारी मिलन समारोह में रिटेल मनियारी ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक नरूला टिंकू का विशेष सम्मान किया गया। प्रधान दीपक नरूला ने मुख्य अतिथि सेठ प्यारे लाल (पंजाब अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र दुग्गल (उपाध्यक्ष पंजाब), समीर जैन (महासचिव पंजाब), जिला अध्यक्ष गोपीचंद कपूर सहित अन्य सभी गणमान्य पदाधिकारीयो का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी सदैव पहल संगठन को मजबूत कर युवा कारोबारीयो को भी मंच पर लाने की रही है।

Advertisements

रिटेल विक्रेताओ को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। पंजाब अध्यक्ष द्वारा व्यापारियों को एकजुट हो व्यापार मंडल की एक इकाई बनाने की बात का समर्थन करते हुए दीपक नरूला ने कहा व्यापारियों को चाहिए की ऑनलाइन व्यापार पर नकेल कसने के लिए व्यापारी वर्ग खुद को समय के साथ बदले एवं नए तरीके अपना कर अपना रोजगार बढ़ाने के लिए संगठन के साथ मिलकर काम करें । इस अवसर पर दीपक नरूला ने जिला व्यापार मंडल द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित व्यापारी मिलन समारोह की बधाई देते हुए कहा कि नए रिटेल कारोबारीयो को संगठन के साथ जोड़ना उनका अहम लक्ष्य रहेगा। समारोह दौरान विशाल अरोड़ा, अमित ओहरी, सचिन जग्गी, विजय गुप्ता इत्यादि सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here