Friday, November 6, 2026
Home Hoshiarpur जैम्स स्कूल की रॉक बैंड टीम ने रीजनल बैटल जीता, पुणे में...

जैम्स स्कूल की रॉक बैंड टीम ने रीजनल बैटल जीता, पुणे में ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल , होशियारपुर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है कि स्कूल की प्रतिभाशाली संगीत बैंड की टीम मिड नाईट बज़’ ने टोंरेंस के क्षेत्रीय चरण प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता 4 नवंबर 2026 को आईवी वल्ड स्कूल, जालंधर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम में टोरेंस इंडिया के सीईओ सुनील सुंदरम, निदेशक सावियो जॉन तथा वरिष्ठ प्रबंधक ह्यलर्निंग एवं इनोवेशनहृ मैडम उमामा नईम खान की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की महत्ता को और बढ़ाया।

Advertisements

जैम्स कैब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर की संगीत टीम मिड नाईट बज़’ बैंड के प्रतिभाशाली सदस्यों समृद्धि शर्मा, देवांश अग्रवाल, अरमान बग्गा, प्रलव धमीजा और गुरलीन कौर ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायक मंडल का मन मोह लिया। क्षेत्र के 15 प्रतिभाशाली बैंडों वह 200 प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए मिड नाइट बज़’ ने अपनी संगीत प्रतिभा, रचनात्मकता, आपसी तालमेल और मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार जीत के साथ ही टीम ने दिसंबर 2026 में पुणे में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त किया है। अब यह टीम अपनी संगीत यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। स्कूल प्रिंसिपल संगीता निस्तेंद्र ने अपने संबोधन में मिड नाइट बज़ की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह उपलब्धि हमारे स्कूल की प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और संगीत के प्रति उनके जुनून का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है, जिन्होंने 15 प्रतिभाशाली टीमों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है।

वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल तथा सीईओ राघव वासल ने सभी प्रतिभागियों, संगीत शिक्षकों एवं आयोजन टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वासल बैटल ऑफ द बैंड्स विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है हमारा सदैव प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ–साथ संगीत, कला, खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच और अवसर प्रदान किए जाएँ। तथा हमें दृढ़ विश्वास है कि मिड नाइट बज़  के सदस्य पुणे में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में भी इसी आत्मविश्वास, एकजुटता और उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। वासल एजुकेशन की पूरी टीम और उनके मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here