
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोहली स्पोर्टस क्लब की तरफ से 9वां कुश्ती दंगल मुहल्ला नील कंठ, होशियारपुर में करवाया गया। इसमें पंजाब, हिमाचल, नेपाल, हरियाणा, ईरान व जम्मू से भारी संख्या में पहलवानों ने हिस्सा लिया। भारी संख्या में लोगों ने इन कुश्तियों का आनंद उठाया। इस अवसर पर डा. मोहमद ज़मील बाली, ब्रहम शंकर जिम्पा, विधायक, पवन कुमार आदिया, बाबा हरदेव सिंह, विश्वनाथ बंटी तथा खुर्शीद अहमद मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। झंडी की कुश्ती का मुकाबला छोटा सुदामा, होशियारपुर और इरफान, ईरान के बीच हुआ जिसमें होशियारपुर का छोटा सुदामा विजेता रहा।

इस अवसर पर बोलते हुए डा. मोहमद ज़मील बाली ने कहा कि नौजवान बच्चों का खेलों से जुड़ना बहुत जरुरी है, इससे हम बच्चों को नशों दे दूर रख सकते हैं।
कोहली स्पोर्टस क्लब की तरफ से वकील मोहमद (सुरमु पहलवान) नबाव पहलवान, पार्षद, दीपा सरपंच, खलील अहमद, अनुभव अरोड़ा, राज बाबा जी, संजीव साईं, शाखा माहिलपुर, रहमत अली, मुश्ताक लोहाड़ा, रवि बाबा, हाजी लाल हुसैन, जांघ पडोरी, मुरीद हुसैन, रियाज खान, अकरम, बिल्ला, नैंको जनोहा, विरेन्द्र असलपुर, पौला पहलवान, राकेश पहलवान, नौनी पहलवान, जौती फुरदा, बिट्टू भारत नगर, ध्याना पार्षद, मंगा बागपुर, बाशा, गुलाब दीन, बाबा मैहतपुर, हरमन डगाना, ज्योति, नूर आलम, हरीश अरोड़ा, जीता चक्क गुजरां, स्वार दीन आदि शामिल हुए।











