Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब के शिक्षा अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों का एलान; नवाचार और बेहतरीन...

पंजाब के शिक्षा अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों का एलान; नवाचार और बेहतरीन कार्यों के लिए 5 जून तक मांगे आवेदन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट-नीरज धीमान। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में तैनात जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ – सेकेंडरी व एलीमेंट्री) और ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों (बीपीईओ) के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक सुनहरा मौका है । नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (NIEPA), नई दिल्ली की ओर से साल 2025-26 के लिए ‘नेशनल अवार्ड्स फॉर इनोवेशन एंड गुड प्रैक्टिसेस इन एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन’ के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पंजाब की डायरेक्टर किरन शर्मा (पीसीसीएस) ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ।

Advertisements

प्रॉपर चैनल से 5 जून तक करना होगा आवेदन इच्छुक और पात्र अधिकारियों को अपने आवेदन हर लिहाज से मुकम्मल करके प्रॉपर चैनल के जरिए विभागीय ईमेल [email protected] पर भेजने होंगे । इसके साथ ही आवेदन की एक प्रति [email protected] पर भी सीसी करनी अनिवार्य है । आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून, 2026 तय की गई है । निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा । साथ ही सीधे तौर पर भेजे गए या अधूरे आवेदनों को सीधे खारिज कर दिया जाएगा ।

फॉरवर्डिंग अथॉरिटी की मुहर और ईमानदारी का पैमाना जरूरी जारी आदेशों के मुताबिक, सभी आवेदन सक्षम अधिकारी (फॉरवर्डिंग अथॉरिटी) द्वारा प्रति-हस्ताक्षरित (काउंटर-साइन), नाम, पद और दफ्तरी मुहर के साथ होने चाहिए । आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो की हार्ड कॉपी भी एससीईआरटी कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करना होगा । आवेदनों को आगे फॉरवर्ड करते समय अधिकारियों की ईमानदारी, विश्वसनीयता और उनके द्वारा शिक्षा प्रशासन में किए गए इनोवेशन के महत्व को विशेष रूप से ध्यान में रखने को कहा गया है ।

राइट-अप और पीपीटी भी देनी होगी आवेदकों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन के साथ-साथ अपने कार्यों का एक विस्तृत राइट-अप और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन भी अनिवार्य रूप से भेजना होगा । एससीईआरटी इन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करेगी और तय संख्या के अनुसार योग्य अधिकारियों को नामांकित कर उनके मामले नई दिल्ली स्थित ‘नीपा’ (NIEPA) को भेजेगी । अधिक जानकारी के लिए अधिकारी NIEPA की आधिकारिक वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here