Monday, October 19, 2026
Home Himachal लाहौल स्पीति में जाहलमा पुल डैमेज, आवाजाही ठप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

लाहौल स्पीति में जाहलमा पुल डैमेज, आवाजाही ठप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। एसकेटीटी सड़क पर बना जाहलमा पुल डैमेज हो गया है। इससे घाटी की 14 पंचायतों के साथ पांगी घाटी का संपर्क केलांग और मनाली से पूरी तरह से कट गया है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाहौल स्पीति की विधायक पहुंचे गए हैं। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों के साथ पर्यटक भी फंस गए हैं। बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग निकालने की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार लाहौल घाटी के उदयपुर के जालहमा में लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। यहां पर तीन दिन से रुक-रुक कर चट्टानें गिर रही थी। भूस्खलन के वीडियो भी सामने आए हैं। इस वजह से इस मार्ग पर प्रशासन ने मंगलवार को सुबह सात से शाम सात बजे तक ही आवाजाही का फरमान सुनाया था, लेकिन अब पूरी पहाड़ी ही दरकने की वजह से यह मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here