Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh मजीठिया पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मजीठिया पर मामला दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मजीठा थाने में हुए कथित हमले और आरोपी को हिरासत से छुड़वाने के मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जा रहे है। पंजाब पुलिस की टीम सोमवार सुबह अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के आवास पर पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अकाली दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी की स्थिति बन गई।

Advertisements

अमृतसर के एसपी देहात आदित्य वारियर ने बताया कि जिस-जिस के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आए हैं। यहां पुलिस की तैनाती इसलिए की गई है, ताकि लॉ एड ऑर्डर की स्थिति बनी रहे. पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल और अमृतसर में मजीठिया के सहयोगियों से जुड़े 6 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। अभी भी अमृतसर और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here