Sunday, October 4, 2026
Home National महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्तें का छापा, गैरहाजिर मिले अधिकारी व...

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्तें का छापा, गैरहाजिर मिले अधिकारी व कर्मचारी

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ नगर पालिका महेंद्रगढ़ में आमजन को अपने कार्य करवाने में आ रही समस्याओं की मिल रही लगातार शिकायतों के संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्तें की टीम ने छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कर्मचारियों व अधिकारियों की रिपोर्ट तैयार करके शहरी निकाय विभाग पंचकूला में भेजी गई है। नगर पालिका कार्यालय में आमजन को अपने कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मिल रही लगातार शिकायत को देखते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग की टीम ने सुबह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सिंचाई विभाग नारनौल के एसडीओ राजेश वर्मा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। छापेमारी के दौरान रवि यादव लिपिक नगर पालिका में हाजिर मिला।

Advertisements

रवि ने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ कार्यालय में कुल 17 कर्मचारी/अधिकारी पक्के व 03 कर्मचारी एचकेआरएन के नियुक्त है। मुख्यमंत्री उड़नदस्तें की कार्रवाई में नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर, एमई राजेश कुमार, जेई नवदीप, लिपिक मनीषा कुमारी गैरहाजिर मिले। उक्त अधिकारी व कर्मचारियों के कार्यालय में कोई भी स्वीकृत छुट्टी या मुक्त पंजीकरण में प्रवेश नहीं पाई गई। जिस संबंध में उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के लिए टीम ने शहर निकाय विभाग पंचकुला को लिखा गया। टीम के ओर से कार्यालय में अन्य दस्तावेज और नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को भी जांच किया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here