
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर में वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया की गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। थाना मजीठा से एक अकाली कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मजीठिया समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में भारी पुलिस बल मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंचा और चारों तरफ से घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।

हालांकि उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस टीम खाली हाथ लौट गई। इसके अलावा पुलिस ने मजीठा, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर भी दबिश दी।












