Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur अब यह किसकी शहः भगवान दास का कारखाना इलाके में दिवार के...

अब यह किसकी शहः भगवान दास का कारखाना इलाके में दिवार के उस पार दुकानें बनाने का काम जोरों पर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। शहर में बनी रहीं अवैध इमारतों पर नगर निगम की सख्ती के बावजूद कुछ लोग नियमों के विपरीत कार्य करना अपनी शान और पहुंच की हेकड़ी समझते हैं। लेकिन कैमरे की नज़र से वह बच नहीं सकते। उन्हें सबके सामने उजागर करके नियमों की पालना करने में थोड़ी सी भूमिका हम भी निभा रहे हैं। ताजा जानकारी के तहत नगर निगम कार्यालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर भगवान दास का कारखाना मोहल्ले में दिवार के उस पार दुकानें बनाने का काम चल रहा है। सूत्रों से पता चला है कि उक्त दुकानें बनाने संबंधी निगम से किसी तरह का कोई नक्शा आदि पास नहीं करवायाग या है तथा रिहायशी इलाके में इतने बड़े स्तर पर दुकानें नहीं बनाई जा सकती। लेकिन सवाल यह है कि जब नियम इसकी इजाजत नहीं देते तो यह किसकी शह पर हो रहा है।

Advertisements

पता चला है कि दुकानें बनवा रहे लोगों द्वारा एक-एक करके कम से कम 10-15 दुकानें बनाए जाने का अनुमान है, जिनका काम एक-एक करके करवाने की योजना है ताकि दिवार के उस पार का खेल किसी की नज़र में न आए।

इस संबंध में निगम अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच करवाई जाएगी और नियमों के विपरीत कार्य करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here