Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur 14 जून को करवाया जाएगा कंवरजीत सिंह कमल यादगारी एक दिवसीय क्रिकेट...

14 जून को करवाया जाएगा कंवरजीत सिंह कमल यादगारी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंटः कुलदीप धामी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से 21वां वार्षिक कंवरजीत सिंह कमल यादगारी गांव एवं वार्ड स्तरीय एक खिलाड़ी बाहर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 14 जून दिन रविवार को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर के खेल मैदान में करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान कुलदीप धामी ने बताया कि एक दिवसीय इस टूर्नामैंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता और उपविजेता को नकद व ट्राफी भेंट करके सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य समाज सेवा है तथा इसी कड़ी में किए जाते प्रकल्पों के तहत जहां चिकित्सा शिविर, राशन सेवा, युवाओं को नशों से दूर रखने हेतु जागरुकता सेमीनार आदि करवाए जाते हैं वहीं खेलों के प्रति बच्चों एवं युवा वर्ग को उत्साहित करने के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

Advertisements

यह टूर्नामैंट भी सोसायटी का मुख्य कार्यों में से एक है तथा इसे सफलतापूर्वक करने में बहुत सारे खेल प्रेमियों का साथ एवं सहयोग मिलता है। जो हमें ऐसे कार्य करने की प्रेरणा तो करते ही हैं साथ ही हमारे मनोबल को भी बनाए रखते हैं। इस मौके पर राम यशपाल, मनीश पाल, आशीष सोनी, लब्बू राम, उमा शंकर, बागेश्वर बिंदी, लवलेश कुमार, शाम कुमार, अशोक कुमार, कमलजीत सिंह, अश्वनी कुमार, नितिन शर्मा, रवि कुमार, दीदार सिंह, संजीव ठाकुर, भोला राम, राम निवास सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here