Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur भगवान दास का कारखाना इलाके में अवैध निर्माण का मामलाः निगम ने...

भगवान दास का कारखाना इलाके में अवैध निर्माण का मामलाः निगम ने जारी किया नोटिस, सील करने की तैयारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के नई आबादी में पड़़ते भगवान दास का कारखाना इलाके में पर्दे के पीछे बिना मंजूरी के किए जा रहे निर्माण कार्य का कड़ा नोटिस लेते हुए निगम द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए एटीपी विजय कुमार ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है तथा उन्होंने उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित मालिक को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि नोटिस का समय खत्म होते ही कार्य को सील करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

गौरतलब है कि द स्टैल न्यूज़ ने उक्त निर्माण को प्रमुखता से उठाते हुए निगम अधिकारियों के ध्यान में लाने का अपना फर्ज पूरा किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए निगम द्वारा कार्यवाही शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here