Sunday, October 4, 2026
Home National टेंपो ट्रेवलर के पलटने के कारण महिला की मौत,  17 अन्य घायल

टेंपो ट्रेवलर के पलटने के कारण महिला की मौत,  17 अन्य घायल

उत्ताराखंड द स्टैलर न्यूज़)। उत्ताराखंड के चमोली जिले में  टेंपो ट्रेवलर के पलटने की खबर सामने आई है, उत्ताराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार तड़के तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ जा रहा एक टेंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया जिससे उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला की मौत हो गयी तथा 17 अन्य लोग घायल हो गए ।

Advertisements

अधिकारियों के मुताबिक, घटना करीब पांच बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ के पास पैनी गांव में हुई । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत अभियान चलाया ।

घायलों को उपचार के लिए ज्योतिर्मठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है । मृतका की पहचान गाजियाबाद के इंद्रापुरम की रहने वाली अन्ना मक्कड़ (45) के रूप में हुई है जबकि उनकी बेटी मिताली मक्कड़ (18) हादसे में घायल हुई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here