Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur पर्यावरण को बचाकर जीवन को स्थिर बनाएं: जीवन जैन

पर्यावरण को बचाकर जीवन को स्थिर बनाएं: जीवन जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन जी के निर्देशानुसार पर्यावरण को बचाने और इसकी संभाल के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया| गर्मियों की छुट्टियों के कारण बच्चों की अनुपस्थिति में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, सदस्य अशोक जैन, स्कूल डीन सुनीता दुग्गल, प्रिंसिपल मनु वालिया व अन्य स्टाफ ने पौधारोपण किया। स्कूल की अध्यापिका आँचल ने अपने भाषण में बताया कि पर्यावरण दिवस को ईको डे या डब्ल्यू ईडी के तौर पर भी जाना जाता है| इस दिवस को मनाने का हमारा यही उद्देश्य होता है कि हम पृथ्वी पर प्राकृतिक पर्यावरण की हर सम्भव रक्षा करे ताकि स्वस्थ जीवन की सम्भावना पृथ्वी पर हमेशा बनी रहे|

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान जीवन जैन ने बच्चों व अध्यापकों को प्रकृति की देखभाल करने और प्रकृति को दूषित करने वाले उपकरणों से सचेत रहने को कहा। उन्होंने बच्चों को घर और आस पास कम से कम एक पेड़ या पौधा लगाने को कहा। अपने भेजे गए संदेश में सेक्रेटरी मानिक जैन ने बताया कि पूरे विश्वभर में विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है| इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 1972 में पर्यावरण के मुद्दों पर वैश्विक जागरूकता का उत्थान करने के लिए की गई थी| अपने संदेश में कोषाध्यक्ष साहिल जैन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हमारे जीवन में बहुत ही महत्त्वपूर्ण है| इस दिन हम पर्यावरण से सम्बंधित मुद्दों पर जानकारी अर्जित करते हैं एवं हमारे बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा लेते हैं| स्कूल डीन सुनीता दुग्गल ने कहा कि बच्चों को भविष्य के लिए धरती पर जीवन बनाए रखने के लिए पर्यावरण को हर संभव कोशिश करके स्वच्छ रखने के भरसक प्रयास करने चाहिए। प्रिंसिपल मनु वालिया ने आए हुए सभी मैनेजमेंट के सदस्यों का धन्यवाद किया और सभी को पर्यावरण को प्रदूषण रहित रखने के लिए प्रयास करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here