
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने एक प्रैस नोट जारी करते हुये कहा है कि शिवसेना समाजवादी पार्टी की तरफ से 6 जून को श्रद्धांजलि समारोह रखा जाता है परन्तु लोगों की भावनाओं को देखते हुये इस साल यह समारोह शिवसेना समाजवादी पार्टी होशियारपुर की टीम की तरफ से रद्द किया जाता है।

जावेद खान ने कहा है कि इस प्रोग्राम से अगर किसी की भावनाओं को ठस पहुंचती है तो जावेद खान की तरफ से यह प्रोग्राम नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन से अपील है कि वह अपना वक्त हमारे ऊपर करने की बजाये लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान दें। जो कोई भी माहौल खराब करके भाईचारा नष्ट करने की कोशिश कर रहा है उसके ऊपर सख्त कारवाई की जाये।











