Sunday, October 4, 2026
Home Latest प्रसिद्ध फीजियोथैरेपिस्ट समाज सेवी डा. हरपाल भाजपा में शामिल, तीक्ष्ण सूद ने...

प्रसिद्ध फीजियोथैरेपिस्ट समाज सेवी डा. हरपाल भाजपा में शामिल, तीक्ष्ण सूद ने किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के प्रसिद्ध फीजियोथैरेपिस्ट व समाज सेवी डा. हरपाल राजस्थानी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनका पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मीनू सेठी, महासचिव जिंदू सैनी, संजू अरोड़ा व अन्य नेताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि डा. हरपाल शहर की जानी मानी शख्सियत हैं और उनका भाजपा में शामिल होना अपने आप में एक संदेश है कि जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित है तथा आने वाले समय में पंजाब में भी भाजपा की सरकार देखना चाहती है।

Advertisements

उन्होंने डा. हरपाल को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डा. हरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा की आला कमांड के नेतृत्व में भाजपा शासित प्रदेश आज तरक्की के नए आयाम लिख रहे हैं तथा पंजाब को भी उनके नेतृत्व का इंतजार है तथा समय आने पर पंजाब की जनता प्रदेश में कमल खिलाकर विकास के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए पूरी मेहनत से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर हरमनजीत सिंह वालिया, महिंदरपाल धीमान, सर्बजीत कौर, हरजीत सिंह मठारु व बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here