
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा कहा गया है पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन व दिन बुरी हालत में पहुँच रही है। इस समय अपराधियों को सरकार का कोई डर, खौफ नहीं पर आम नागरिकों में भी सुरक्षा का आभाव नजर आ रहा है नित प्रति बम्ब धमाको, गोलिया चलने, डकैतियों, फ़िरोतियो व चोरीयों ने लोगो की नींद पहले ही उड़ा रखी है, जिससे लोगो में असुरक्षा की भावना भरी पड़ी है।

इन सभी समस्याओं का इलाज तो क्या होना था। अब एक नई तरह के अपराध ने लोगो की नींद हराम कर दी है। गत अप्रैल ,मई दो महीनो में लुधियाना से 9 नौजवान लड़कियो का गायब हो जाने एक बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है इसका संज्ञान स्वम महिला कमिशन की चेयरमैन ने खबरों के आधार से लिया है तथा पुलिस कमिशनर से रिपोर्ट भी मांगी है। परन्तु इसमें भी बड़ी चिंता की बात यह है कि पुलिस अभी तक किसी भी लड़की को नहीं ढूढ पाई। लोगों में यह धारणा पक्की हो चुकी है पुलिस को केवल राजनीतिक बदला खोरी के लिए सत्ताधारी पार्टी द्वारा प्रयोग किया जा रहा है। जब पुलिस से सरकार ही जबरदस्ती गलत काम लेना शुरू कर दे तब पुलिस का मनोबल भी गिरता है। ऐसी घटनाएं मान सरकार के माथे पर कलंक है जिसे रोक पाना इनके लिये बहुत मुश्किल है। पंजाब की जनता 2027 में सरकार की इस ना लायकी का वोट की चोट से बदला लेने को तैयार बैठी है।












