Tuesday, October 6, 2026
Home International दुबई में हादसाः खड़े ट्रक से टकराई मिनीबस, कई भारतीयों की मौत

दुबई में हादसाः खड़े ट्रक से टकराई मिनीबस, कई भारतीयों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में अचानक ट्रक के खड़े होने से पीछे आ रही मिनीबस उससे टकरा गई। इस हादसे में कई भारतीय कामगारों की मौत हो गई। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दुखद सड़क दुर्घटना से हम बेहद दुखी हैं, जिसमें कई भारतीय कामगारों की जान चली गई।

Advertisements

भारतीय मिशन ने कहा कि वह हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दुबई पुलिस के यातायात विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक अचानक सड़क के बीच में रुक गया था। बस चालक ने कथित तौर पर ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी नहीं रखी और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here