Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur बलविंदर कतना खत्री अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन नियुक्त, कतना ने...

बलविंदर कतना खत्री अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड के जिला चेयरमैन नियुक्त, कतना ने जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से बनाए गए खत्री अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसके तहत बलविंदर कतना को जिला होशियारपुर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

Advertisements

इस नियुक्ति के लिए बलविंदर कतना ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप हाईकमांड एवं हलका होशियारपुर के विधायक ब्रमशंकर जिम्पा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए इस बोर्ड के माध्यम से बिरादरी से जुड़ी समस्याओं को हल करवाना सरल होगा और वह जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here