Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur सीनियर वूमेन क्रिकेट में लगातार तीसरी जीत के साथ होशियारपुर ने किया...

सीनियर वूमेन क्रिकेट में लगातार तीसरी जीत के साथ होशियारपुर ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेशः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने जिला रोपड़ की टीम को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत अर्जित करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि 50-50 ओवरों के इस मैच में रोपड़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे रोपड़ की टीम 27.4 ओवरों में केवल 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें चहलप्रीत कौर ने 21 रन व ऐशमीन कौर ने 12 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अंजलि सीमर व मनरीत ओलख ने 2-2 विकेट तथा वंशिका, ध्रुविका सेठ व संजना ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। 50 ओवरों में जीत के लिए 70 रनो का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी होशियारपुर की टीम ने शिवानी के नवाद 30 रनों की बदौलत 18.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर 5 विकेट से यह मैच जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। डा. घई ने बताया कि शिवानी के अलावा होशियारपुर की ओर से निरंका ने 10 तथा अन्नया ठाकुर ने नवाद 11 रन का योगदान दिया। रोपड़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरलीन कौर ने 3 तथा गुनीत कौर ने होशियारपुर के 2 खिलाड़ियों को आउट किया।

Advertisements

उन्होंनें बताया कि होशियारपुर टीम अपना अंतिम लीग मैच 13 जून को नवांशहर के साथ नवांशहर में खेलेगी। होशियारपुर की जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए उन्हें अगले मैचों के लिए शुभकामानाएं दी। होशियारपुर टीम की जीत पर एचडीसीए संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा, अमित ठाकुर के अलावा सभी एचडीसीए पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। होशियारपुर के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर टीम कोच दविंदर कौर कल्याण, जूनियर कोच निकिता कुमारी, जिला कोच दलजीत सिंह, प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा आदि ने भी टीम को बधाई देते हुए अगले मैचों के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। होशियारपुर सीनियर वूमेन टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर डा. रमन घई ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि होशियारपुर की वूमेन क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है। उन्होंनें कहा कि जिस मेहनत व लगन से बच्चियां क्रिकेट की बारीकियां सीख कर होशियारपुरका नाम रोशन कर है। उन्होंनें कहा कि जल्द ही कोई खिलाड़ी महिला आईपीएल व राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान बनाएंगी। उन्होंनें क्रिकेट में रूचि रखने वाली सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह एचडीसीए सेंटर में आकर अच्छा अभ्यास करके क्रिकेट में अपना अच्छा भविष्य बना सकते है। उन्होंनें होशियारपुर टीम को क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here