
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि वार्ड न.22 में रोहित धीर (मोनू) द्वारा महाराजा रणजीत सिंह नगर में आयोजित की गई विशाल जन सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के अतिरिक्त अन्य भाजपा नेता पूर्व मेयर शिव सूद, उपाघ्यक्ष सतीश वावा ,जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिटटू ,बिन्दुसार शुक्ला, संजू अरोड़ा, हरभजन पाल ,सुरजीत कुमार, अनिल ठाकुर, हरीश घोंसला, केवल सिंह आदि उपस्थित हुए तथा जन सभा को सम्बोधित किया। यह जन सभा आगामी नगर निगम चुनावों के मदे नजर बुलाई गई थी। इस मौके पर तीक्षण सूद तथा अन्य भाजपा नेताओं अपने व्यक्तित्वों में कहा की आप सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है तथा पंजाब के लोगो ने इसे बुरी तरह नकार दिया है । सेहत क्रांति तथा 16 मेडिकल कॉलेज बनाने की डींगे हाकने वालो द्वारा अभी तक एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाया।

इनकी नलाइकी के कारण केंद्र सरकार द्वारा होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज के लिए दी गई राशि भी वापिस मंगवाली गई। दस लाख रु के मुफ्त इलाज के प्रचार में फंस कर कार्ड बनाने वाले लोगो को कहीं इलाज मुफ्त नहीं मिल रहा। उल्टा वह आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी खो बैठे है। हस्पतालों में डॉक्टरो ,स्कूलों में अध्यापकों के 50 %से अधिक पद खाली पड़ें है। पंजाब में गैंगस्टरों का गुंडा राज चल रहा है ,उसे रोकने के लिए पुलिस निर्दोषो को ठाणे में बुलाकर छानबीन करने के वहाने तंग कर रही है सरकारी संरक्षण में वेहिसाब अवैध माइनिंग चल रही है नशे के कारन नौजवानी बरबाद हो रही है परंतु सरकार को झूठी इश्तिहारबाजी के सिवाए कुछ नहीं सूझता। उन्होने कहा कि होशियारपुर में जितना विकास हुआ है भाजपा की सरकार तथा नगर निगम के दौरान हुआ है। पिछले 9 सालों से होशियारपुर निवासी विकास भूख से तड़फ रहे है सरकार द्वारा नगर निगम को कोई फंड नहीं दिया गया। आप के विधायक नगर निगम के फंडो के नींव पत्थर तथा उदघाटन रख कर लोगो को बुद्धू बना रहे है। उन्होंने कहा की भाजपा के हर कार्यक्रम में हर जगह भारी भीड़ जुटना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आने वाले नगर निगम में जनता फिर से भाजपा को बहुमत देकर भाजपा का मेयर बनाएगी ताकि उनका शहरी विकास का सपना पूरा हो सके।











