
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे उत्तर भारत के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में भरत मिलाप के बाद जब भगवान अयोध्या नगरी पहुंचते हैं तो पूरी नगरी में उत्साहपूर्वक आनंद उत्सव मनाया जाता है और भगवान के राज्याभिषेक की तैयारी की जाती है। इस मौके पर श्री सनातन धर्म सभा (एसडी स्कूल) से भगवान की मनमोहक झांकी विभिन्न बाजारों से होती हुई झांकियों सहित श्री राम लीला मैदान में पहुंची और वहां पहुंचने पर पूरा पंडाल श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। इसके उपरांत भगवान का राज्याभिषेक की रसम अदा की गई और वेदमंत्रों के बीच भगवान का राज्याभिषेक किया गया।

कमेटी प्रधान गोपी चंद कपूर व चेयरमैन शिव सूद ने सभी का जताया आभार
इस मौके पर चैत्नय दास (राकेश शर्मा) ने अपने भजनों से उपस्थिति को झूमे पर विवश कर दिया। इस दौरान श्री राम लीली कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ जनसाधारण ने भी भजनों पर झूमकर भगवान के दरबार में हाजिरी लगवाई। इस दौरान दशहरा महोत्सव में सहयोग के लिए कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और कमेटी की तरफ से गणमान्यों के अलावा सहयोगियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, राकेश सूरी, कमल वर्मा, अश्वनी शर्मा, राकेश डोगरा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, कुणाल चतरथ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, सुशील पडियाल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, पुनीत शर्मा, चेतन सूद, प्रमोद शर्मा, आयुष शर्मा, अजय जैन, शिव जैन, शुभंकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, छोटा अश्वनी, विकास कौशल, सौरव शर्मा, अनुराग कालिया, अमित शर्मा, मुकेश शर्मा, पवन शर्मा व सुमित गुप्ता सहित संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।












