
हिमाचल प्रदेश (द स्टेलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले आदित्य शर्मा (23) की US हमले में मौत हो गई। वह तेल टैंकर “MT सेटेबेलो” पर थे। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसकी पुष्टि की। आदित्य शर्मा जहाज़ पर डेक कैडेट के तौर पर काम करते थे।

विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, जहाज़ पर सवार 24 भारतीय क्रू मेंबर्स में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। ओमान में भारतीय दूतावास लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि अब तक दो शव बरामद हुए हैं, जबकि जहाज़ का चीफ इंजीनियर अभी भी लापता है। बरसर MLA इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि MP अनुराग सिंह ठाकुर विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में हैं ताकि आदित्य का शव जल्द से जल्द घर वापस लाया जा सके।
आदित्य शर्मा के पिता राजेश कुमार ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं तीन लापता क्रू मेंबर्स में से एक का पिता हूं। आदित्य शर्मा मेरा बेटा है। कृपया उसे ढूंढने और उसका पता लगाने में मदद करें।” मेरे बेटे ने शिप पर एक सीनियर द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की है और वह अप्रैल में जाना चाहता है। हमारे पास सारी बातचीत का रिकॉर्ड है।











