Friday, October 9, 2026
Home Crime फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, महिला होमगार्ड पर शक,...

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, महिला होमगार्ड पर शक, मामला दर्ज

फगवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। फगवाड़ा में तैनात एसपी माधवी शर्मा के घर में चोरी होने का समाचार है। चोरी का शक घर में तैनात महिला होमगार्ड कर्मचारी पर जताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि चोर घर से सोने व डायमंड के गहने, कैनेडियन व भारतीय करंसी चोरी करके ले गया। एसपी माधवी की माता संतोष कुमारी पत्नी अशोक कुमार निवासी गिलको ग्रीन, होशियारपुर रोड फगवाड़ा ने बताया कि होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर उनके घर तैनात है तथा रोजाना ड्यूटी पर आने-जाने के कारण उनका उस पर विश्वास बन गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने जब अपना अचैटी देखा तो उसमें से सोने व डायमेंड के गहनों के अलावा कैनेडियन व भारतीय करंसी नहीं थी।

उन्होंने आशंका जाहिर की कि परिवार का विश्वास हासिल करने के उपरांत मनजीत कौर ने कथित तौर पर इस चोरी को अंजाम दिया होगा, क्योंकि जब उससे इस बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here