Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग

विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के तहत जिले में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ब्रजेश शर्मा, किरणजीत सिंह, चरणकंवल सिंह, अमित सैनी तथा हरप्रीत सिंह द्वारा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को बीएलओ द्वारा भरे जाने वाले इनेमरेशन फॉर्म तथा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत घर-घर जाकर की जाने वाली गतिविधियों संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें यह भी अवगत करवाया गया कि विधानसभा स्तर पर बीएलओ को किस प्रकार प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Advertisements

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह ने विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षित करें तथा उन्हें एसआईआर संबंधी सभी दिशा-निर्देशों से भली-भांति परिचित करवाएं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी प्रकार की समस्या या शंका का सामना करना पड़ता है, तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य को पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो दीपक कुमार व लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here