Monday, October 5, 2026
Home Crime बड़ी खबर: गांव सिंबली में खून से लथपथ मिला महिला का शव,...

बड़ी खबर: गांव सिंबली में खून से लथपथ मिला महिला का शव, इलाके में दहशत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: समीर सैनी। होशियारपुर के गांव मेहटियाना के नजदीकी गांव सिंबली की सडक़ पर खून से लथपथ एक महिला का शव मिला है। इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मेहटियाना के नजदीकी गांव सिंबली की सडक़ पर एक महिला का कत्ल कर दिया गया है, फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी। महिला के शव को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here