
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के लालकिला मैट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 (चांदनी चौक इलाके के समीप) के समीप सायं करीब देर सायं करीब 7 बजे एक कार में धमाका होने से अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और साथ खड़े कई वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और आग लग गई। फिलहाल धमाके में 9 लोगों की जान जाने की बात अभी तक सामने आ रही है तथा कितने घायल हुए हैं इस बारे में अभी कुछ भी सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है तथा पूरी जानकारी मिलने तक इंतजार करना होगा।

सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं थीं और पुलिस ने इलाका सील करके जांच शुरु कर दी थी। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि लोग पूरी तरह से घबरा गए और धमाके से आसपास की दुकानों और घरों के शीशे, दरवाजे एवं खिलड़ियां टूट गए और धमाके से आग की लपटें उठने लगीं। जिसे देख माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया। यह बात भी सामने आई है कि धमाका किसी तरह से सिलेंडर फटने का नहीं बल्कि किसी हाई डेनेस्टी का धमाका था, जिससे इतना बड़ा नुकसान हो गया। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विभिन्न एंगलों से जांच शुरु कर दी गई है और कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। सरकार व पुलिस ने दिल्ली में हाईअलर्ट कर दिया था तथा पुलिस ने सारी दिल्ली में नाकाबंदी कर दी थी। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी और उसन आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरु कर दी थीं।












