Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur लायसं क्लब प्रिंस: बास्केटबाल टूर्नामैंट 8 अप्रैल को

लायसं क्लब प्रिंस: बास्केटबाल टूर्नामैंट 8 अप्रैल को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। लायसं क्लब होशियारपुर प्रिंस द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के जन्म दिवस को समर्पित दूसरा अंडर 19 बास्केटबाल टूर्नामैंट गांव पुरहीरां की ग्राऊंड में करवाया जा रहा है।

Advertisements

लायसं क्लब 321डी के स्पोट्र्स चेयरमैन लायन रणजीत सिंह राणा ने बताया कि लायसं क्लब होशियारपुर प्रिंस नौजवानों को नशों से दूर रखने व खेलों प्रति उत्साहित करने के लिए हर वर्ष डिस्टिक लैबल के टूर्नामैंट करवाते है। इस बास्केटबाल में जिले की बैस्ट टीमे भाग ले रही है।

टूर्नामैंट में आई हुई टीमों, कोच सहिबान व सख्शीयतों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके क्लब प्रधान लायन जंग बहादर बावा, लायन राजदीप, लायन तरलोचन सिंह, लायन करनैल हैप्पी, लायन आत्मा सिंह, लायन सुरजीत पाल, लायन रत्न चंद आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here