Monday, October 5, 2026
Home Punjab साईं दास स्कूल के खेल मैदान में “एक शाम भोले बाबा के...

साईं दास स्कूल के खेल मैदान में “एक शाम भोले बाबा के नाम” से बही भक्ति की धारा, सीएम मान भी रहे मौजूद

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा दीपक बाली की अध्यक्षता में साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में “एक शाम भोले बाबा के नाम” भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के मधुर भजनों का रसास्वादन करने के लिए उपस्थित हुए और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों पर उपस्थित जनसमूह ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता की।

Advertisements

इस अवसर पर संत समाज को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहाँ विभिन्न आध्यात्मिक विभूतियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी सज्जनानंद जी का सम्मान करते हुए उन्हें भोले बाबा का सुंदर चित्र भेंट किया। इस सम्मान को आध्यात्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक माना गया।

कार्यक्रम ने भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया तथा श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक संध्या सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here