Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur कमालपुर निवासी हरीश दुआ का निधन, सायं साढे 4 बजे किया जाएगा...

कमालपुर निवासी हरीश दुआ का निधन, सायं साढे 4 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोहल्ला कमालपुर निवासी हरीश दुआ का अकस्मात निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज 14 जून 2026 दिन रविवार को सायं साढे 4 बजे चोअ पार, हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में किया जाएगा।

Advertisements

उनके निधन पर भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. दुआ जी बहुत अच्छे इंसान थे और बेहद मिलनसार थे। उनके निधन पर शहर की तमाम संस्थाओं ने भी दुख जाहिर करते हुए परमात्मा से शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here