Monday, October 5, 2026
Home Crime पूछताछ के दौरान महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन...

पूछताछ के दौरान महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

झारखंड (द स्टेलर न्यूज़)। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में पूछताछ के दौरान एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। कपाली टीओपी (चांडिल थाना) के प्रभारी, एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक महिला कांस्टेबल की भूमिका सामने आई है।

Advertisements

तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कंदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की निवासी एक आदिवासी महिला को सोमवार को एक अन्य महिला के लापता होने के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here