Sunday, October 4, 2026
Home Punjab श्री दुर्गा भद्रकाली मंदिर जनौड़ी में वार्षिक भंडारा 21 जून को

श्री दुर्गा भद्रकाली मंदिर जनौड़ी में वार्षिक भंडारा 21 जून को

जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। श्री दुर्गा भद्रकाली मंदिर जनौड़ी में वार्षिक भंडारा रविवार 21 जून को बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से लगाया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रधान नंदकिशोर शर्मा एवं मनमोहन कौशल, शिवकुमार शर्मा,रजनीश कौशल, विश्वामित्र ने बताया कि आज 20 जून शनिवार रात्रि को माता रानी का जागरण वड़े ही श्रद्धा भाव से करवाया जाएगा। इसमें विशाल मनी अपनी मधुर आवाज से संगत को निहाल करेंगे।

Advertisements

रविवार 21 जून को सुबह हवन यज्ञ के पश्चात माता रानी का झंडा चढ़ाया जाएगा। तत्पश्चात प्रसाद रूपी लंगर वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूर दूर से भक्त हाजर होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।इस मौके अन्य के अलावा प्रदीप कौशल, पिंकी शास्त्री, मनोहर लाल, अजमेर सिंह, जगमोहन सिंह, राजेन्द्र सिंह, उमेश शर्मा, राकेश शर्मा,विपन शर्मा,आशू,राम, नितिन एवं अमरदीप भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here