Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड 30 से आप उम्मीदवार बलविंदर कतना ने नामांकन पत्र किए दाखिल

वार्ड 30 से आप उम्मीदवार बलविंदर कतना ने नामांकन पत्र किए दाखिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड 30 से आम आदमी पार्टी की तरफ से घोषित किए गए उम्मीदवार बलविंदर कतना ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके पत्नी पूर्व पार्षद मोनिका कतना व अन्य भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र भरने उपरांत बलविंदर कतना ने कहा कि यह वार्ड उनका परिवार है और उनके पिता जी तथा उनकी पत्नी यहां से पार्षद रह चुके हैं और वार्ड वासियों के प्यार एवं सहयोग को देखते हुए उन्होंने इस बार मोर्चा संभाला है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लगभग सभी कार्य हो चुके हैं तथा आने वाले समय में जो छोड़े बहुत कार्य रहते हैं उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Advertisements

श्री कतना ने कहा कि कई लोगों को चुनाव के समय याद आता है कि वार्ड उनका परिवार है, लेकिन वह तो पिछले लगभग 20-25 सालों से अपने परिवार की सेवा को समर्पित हैं और वार्ड वासियों के कहने पर ही उन्होंने यह कदम उठाया है तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि वार्ड वासी उन्हें कामयाब करके अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here