Sunday, October 4, 2026
Home International कतर में फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 भारतीय नागरिकों में से 4 के शव भारत...

कतर में फैक्ट्री में हुआ धमाका, 12 भारतीय नागरिकों में से 4 के शव भारत भेजे

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए 12 भारतीय नागरिकों में से 4 के शव भारत भेजे रहे हैं। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। रविवार को हुए धमाके में मारे गए 13 लोगों में 12 भारतीय थे और एक पाकिस्तानी नागरिक था।

Advertisements

दूतावास ने बताया कि संबंधित परिवारों और अधिकारियों को इस बारे जानकारी दी गई है। पोस्ट में कतरी अधिकारियों और भारतीय समुदाय के संगठनों को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here