
लद्दाख (द स्टैलर न्यूज़)। लद्दाख की द्रास नदी में एक निजी वाहन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति लापता है। यह हादसा 23-24 जून की दरमियानी रात द्रास जिले के मारपूचू इलाके में हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लापता लोगों को खोजने के लिए एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया। रात के अंधेरे और नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। बुधवार सुबह तक तीन शव नदी से बरामद कर लिए गए थे। लापता चौथे व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।












