Thursday, October 22, 2026
Home Jammu & Kashmir रियासी में खाई में गिरा वाहन, 5 लोग घायल 

रियासी में खाई में गिरा वाहन, 5 लोग घायल 

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के चसाना क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन गहरी खाई में गिर गया जिसमे पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार वाहन (नंबर JK20C 8328) हसोते से सुंगरी की ओर जा रहा था तभी चन्ना इलाके में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

Advertisements

हादसे में मोहम्मद हफीज (22), उनकी पत्नी गुड्डी बेगम (22), जफ्फर हुसैन (16), नादिम चौधरी (3) और सियबा (9 माह) घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सब-सेंटर चसाना में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद हफीज और गुड्डी बेगम को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल राजोरी रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here