Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir कटरा में सीआईएसएफ वाहन पलटा, 9 जवानों सहित 10 घायल

कटरा में सीआईएसएफ वाहन पलटा, 9 जवानों सहित 10 घायल

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में कटरा के पास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  का एक वाहन पलटने से उसमें सवार नौ जवानों समेत 10 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सीआईएसएफ की ड्यूटी पर तैनात वाहन ताराकोटे–बालिनी मार्ग पर एक तीखे मोड़ के पास पलट गया। उन्होंने बताया कि नौ जवानों के अलावा वाहन का चालक भी घायल हुआ है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए तीन जवानों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि सात अन्य जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जीएमसी अस्पताल रेफर किए गए घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल पी. के. टिट्रिया, हेड कांस्टेबल एम. एम. डे और कांस्टेबल शौमी के रूप में हुई है। कांस्टेबल शौमी के सिर में गंभीर चोट आई है। उप महानिरीक्षक  शिव कुमार शर्मा घायलों के इलाज की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here