Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur ढोलवाहा में महाराणा प्रताप चौक के ऊपर से न निकाली जाएं तारें,...

ढोलवाहा में महाराणा प्रताप चौक के ऊपर से न निकाली जाएं तारें, मंत्री रवजोत ने पावर कॉम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ढोलवाहा में बनाए जा रहे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के नाम पर बनाए जा रहे चौक पर महाराणा की प्रतिमा स्थापित की जानी है। जिसके लिए बाकायदा तौर पर चबूतरा तैयार करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन, पावरकॉम द्वारा प्रतिमा लगाए जाने के स्थान के ऊपर से बिजली की तारें गुजारने की तैयारियों के कारण इलाके के लोगों में रोष की लहर व्याप्त हो गई थी। क्योंकि, तारें डाले जाने के बाद प्रतिमा को स्थापित करना लगभग नामुमकिन हो जाता। क्योंकि कम से कम 15 से 20 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जानी है तथा उसके ऊपर बड़ी लाइट लगनी है। लेकिन तारों के कारण वह काम नहीं हो पाता।

Advertisements

इसलिए इलाका निवासियों ने बड़ी संख्या में चौक पर इकट्ठा होकर सरकार व पावरकॉम को चेतावनी जारी की थी। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत ने गांव निवासियों और राजपूत बिरादरी के लोगों को बैठक के लिए आमंत्रित किया था ताकि समस्या का हल निकाला जा सके। बैठक में सरपंच मंगत राम, क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष लक्की ठाकुर, सन्नी ठाकुर, मोंटी ठाकुर, प्रितपाल ठाकुर, मुकेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, अरविंद ठाकुर व मिट्ठू ठाकुर आदि ने उन्हें चौक के निर्माण में आ रही समस्या संबंधी बताया। जिस पर मंत्री रवजोत ने तुरंत प्रभाव से पावरकॉम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ऐसा कोई काम न किया जाए, जिससे राजपूत ही नहीं बल्कि अन्य बिरादरियों के लोगों में रोष व्याप्त हो और उनकी भावनाएं आहत हों।

उन्होंने निर्देश दिए कि तारें दूसरी जगह से निकाली जाएं ताकि प्रतिमा को पूरी शान-ओ-शौकत के साथ स्थापित किया सके। क्योंकि, महाराणा प्रताप ने देश और धर्म की खातिर प्राणों की आहुति दी थी और भारत माता के ऐसे महानायकों के सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि चौक का निर्माण शीघ्र होगा और पूरे सम्मान के साथ प्रतिमा स्थापित हो, इसके लिए वह अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग करेंगे। इस मौके पर मौजूद राजपूत बिरादरी के नेताओं ने उनका धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here