Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur विधायक जनता के बताए स्थान पर ट्यूवबैल लगाते तो मिल जाता पीने...

विधायक जनता के बताए स्थान पर ट्यूवबैल लगाते तो मिल जाता पीने का पानी: साहिल सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा युवा नेता साहिल सांपला ने गांव जनोडी का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर गांव निवासियों ने पीने वाले पानी की समस्या बताई। गांव वालों ने बताया कि जनोडी में पीने वाले पानी हेतु ट्यूवबैल मंजूर हुआ था। विभाग इस ट्यूबल को पुराने ट्यूबल के पास ही लगाना चाहता था। गांव वासियों ने बताया कि उन्होंने विभाग को बताया भी था कि यहाँ  ट्यूबल कामयाब नहीं होगा। क्योंकि यहाँ पर पहला ट्यूबल डैड हो चुका है। यहां कामयाब होना मुशिकल हैं।इसलिए ट्यूबल किसी अन्य स्थान पर यहाँ पानी ठीक से आए ट्यूवबैल वहां पर लगाया जाये। परंतु विभाग और स्थानीय विधायक पवन आदिया ने ट्यूवबैल पुराने डैड ट्यूबल के पास ही लगवाना शुरू कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि सरकार का लगभग 35 लाख रुपए बर्बाद हो गए। क्योंकि इस स्थान पर ट्यूबल कामयाब नहीं हो सका।

Advertisements

लोगों की समस्या सुनने के पश्चात साहिल सांपला ने कहा कि  यह विभाग और स्थानीय विधायक की ज़िद का नतीजा है कि सरकार के 35 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद भी लोगों को पीने वाले पानी की सुविधा नहीं मिल पाई। यदि विधायक और विभाग अपनी हट त्याग कर लोगों की बात मान लेते तो आज लोगों को पीने वाला साफ-सुथरा पानी भी मिल जाता और सरकार का पैसा भी बर्बाद नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस बात से पता चलता है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों की बातों को दरकिनार करते हुए अपनी मनमर्जी करती है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। इस अवसर पर भाजपा प्रभारी भारत भूषण वर्मा,मण्डल अध्यक्ष अजय चोपड़ा, सिमसी डडवाल, पण्डित पिंकी शर्मा, गुरबचन सिंह, दलबीर सिंह, गुरबख्श सिंह, भाजपा ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिंदर पाल कौर सैनी, कैप्टन नरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के रोहित सूद हनी, युवराज ठाकुर, अश्विनी कुमार, सुमित डडवाल, निर्मल सिंह सैनी, सूरज शर्मा, शिवम ओहरी व राजन शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here