Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur शास्त्री नगर में दिन दिहाड़े चोरी, सोने की अंगूठी, नकदी व कपड़े...

शास्त्री नगर में दिन दिहाड़े चोरी, सोने की अंगूठी, नकदी व कपड़े ले उड़े चोर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के पुराना टांडा रोड पर स्थित न्यू शास्त्री नगर में एक घर को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया और चोर घर में रखी सोने की अंगूठी कुछ कपड़े और करीब 40, हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार उक्त घटना तब हुई जब घर की मालकिन किसी शादी समारोह में गई हुई थी और उनका किरायेदार जोकि भंगी पुल पर फलों की रेहड़ी लगाता है, अपने काम पर था।

Advertisements

इस संबंधी घर की मालकिन रानी ने बताया कि वह कल सायं करीब 6 बजे घर वापिस आई और पहले तो घर का दरवाजा खुला देख सोचने लगी की शायद किरायेदार बंद करना भूल गया होगा, लेकिन जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और सोने की अंगुठी और नकदी गायब थी। वहीं, उसने अपने किराएदार को इस संबंधी बताया तो उसने तुरंत घर पहुंचकर देखा तो उसके द्वारा भी फल की खरीद के लिए रखी नकदी भी गायब थी।

यहां तक तो चोरों ने बच्चों की गुल्लक में रखे पैसे भी निकाल लिए और फरार हो गए। घटना का शिकार हुए मकानमालकिन और किराएदार ने संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस संबंधी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here