Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir किश्तवाड़ में भारी बारिश का कहर: क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास खिसकी...

किश्तवाड़ में भारी बारिश का कहर: क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास खिसकी जमीन, मलबे में फसी कई गाड़ियां

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के काराण जमीन खिसकने (लैंडस्लाइड) की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण इलाके में खड़ी कई गाड़ियां भारी मलबे की चपेट में आ गई और उसके नीचे दब गई हैं। भूस्खलन की इस चपेट में आने से कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे अब भी मलबे के नीचे फंसी हुई हैं। घटना के तुरंत बाद प्रभावित इलाके को ठीक करने और मलबे के नीचे से फंसी गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन द्वारा मलबा हटाया जा रहा है।

Advertisements

मौसम के खराब होके की वजह से प्रशासन ने किश्तवाड़ और आसपास के इलाकों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने सभी स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को गैर-जरूरी यात्राओं से बचने और जारी की गई एडवायजरी का पूरी तरह पालन करने की सलाह दी है। अधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस कठिन मौसम में लोग प्रशासनिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here