Saturday, October 31, 2026
Home Punjab कोटला नोध सिंह में सहकार भारती द्वारा जागरूकता बैठक आयोजित

कोटला नोध सिंह में सहकार भारती द्वारा जागरूकता बैठक आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ग्राम कोटला नोध सिंह, जिला होशियारपुर की सरपंच नरिंदर कौर के नेतृत्व में दि कोटला नोध सिंह सहकारी खेतीबाड़ी सेवा सभा लिमिटेड में ग्रामीणों को आ रही समस्याओं एवं सभा के कार्यों में कथित अनियमितताओं पर विचार-विमर्श हेतु एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सहकार भारती पंजाब के प्रांत प्रमुख बलराम दास बावा विशेष रूप से होशियारपुर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों को सहकारी संस्थाओं में उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें जागरूक किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

Advertisements

बलराम दास बावा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित एवं कानूनी समाधान के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, जसवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, सोहन लाल टिका, भूपिंदर सिंह, काका, राकेश कुमार तथा सहकार भारती पंजाब के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेतन सूद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here