
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से संक्रांति के शुभ अवसर पर सरकारी पदों पर ब्राह्मण समाज का नाम रोशन करने वाले ब्राह्मण रत्नों का सम्मान किया जाएगा।

इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया ने बताया कि श्री भगवान परशुराम भवन खानपुरी गेट एकता नगर में 16 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम दौरान ब्राह्मण रत्नों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने ब्राह्मण परिवारों से आह्वान किया कि वह सुबह साढे 7 से साढे 8 बजे तक आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेने जरुर पहुंचें।












