Monday, October 26, 2026
Home Punjab मुकेरियां और तलवाड़ा में गूंजेगा शिव भक्ति का स्वर, कैलाश खेर देंगे...

मुकेरियां और तलवाड़ा में गूंजेगा शिव भक्ति का स्वर, कैलाश खेर देंगे भजनों की प्रस्तुति: दीपक बाली

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि मुकेरियां और तलवाड़ा में भगवान शिव को समर्पित भव्य धार्मिक समागम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को मुकेरियां के एसपीएन कॉलेज मैदान तथा 19 जुलाई को तलवाड़ा के नर्सरी ग्राउंड में शाम 6:30 बजे आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम में देश के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को शिव भक्ति के रंग में रंगेंगे।

Advertisements

विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण तथा सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में दीपक बाली ने बताया कि पहली बार इस क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समागम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समागम में श्रद्धालु के रूप में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का उत्सव है, जो क्षेत्र में भाईचारे और एकता को नई मजबूती देगा।

विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने कहा, “यह आयोजन किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और जनसहयोग का प्रतीक है। पंजाब सरकार द्वारा सभी आवश्यक प्रबंधों में पूरा सहयोग दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय मंदिर समितियां, धार्मिक संस्थाएं और समाजसेवी संगठन मिलकर इसे सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने मुकेरियां, तलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे परिवार सहित इस भव्य धार्मिक समागम में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश मजबूत करें।

सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि यह समागम पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगा।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और भगवान शिव की भक्ति में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसपी नवनीत कौर, सहायक कमिश्नर (सामान्य) सुमित मुध, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह, अधिक  सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here