Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur मईया जी असी नौकर तेरे संस्था ने जरुरतमंद मरीजों की सेवा में...

मईया जी असी नौकर तेरे संस्था ने जरुरतमंद मरीजों की सेवा में शुरु किया नया अध्याय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम ने धर्मिक कार्यों के साथ-साथ किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। मंदिर की तरफ से अब जरुरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर, बैड, वॉकर, आक्सीजन किट व नेबूलाइज़र आदि बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करवाने के मानवसेवी कार्य की शुरुआत की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान श्याम लाल ने बताया कि सहयोगी सज्जनों द्वारा दिए गए सहयोग से बनाए गए सामान को बिना किसी शुल्द के उपलब्ध करवाया जाएगा तथा सामान के लिए वापिस की जाने वाली मामूली से सिक्योरिटी ली जाएगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कई लोगों के घर में जब कोई बिमार हो जाता है तो कई बार उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह यह सब वस्तुएं नहीं खरीद पाते या इन्हें किराये पर लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए संस्था सदस्यों ने एकमत से फैसला लेकर इस सेवा को शुरु करने का प्रण लिया और आज सभी के सहयोग से यह पुण्यकार्य शुरु हो चुका है। उन्होंने जरुरतमंद लोगों से अपील की कि अगर किसी को इनमें से किसी भी सामान की जरुरत हो तो वह सिक्योरिटी जमा करवाकर दोपहर 1 बजे से पहले-पहले ले जा या वापिस कर सकता है। उन्होंने बताया कि व्हीलचेयर भारत भूषण तुली द्वारा भेंट की गई है ताकि जरुरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर विजय कश्यप, कुलदीपक मल्होत्रा, महिंद्रपाल गुप्ता, अश्वनी शर्मा छोटा, विपिन गुप्ता आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here