
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक द्वारा देश हित में उठाई जा रही मांगों पर केन्द्र सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए और मानवता की इस लड़ाई में हम सभी उनके साथ हैं। यह बात बैकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक देश के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सभी का फर्ज है कि हम उनका साथ दें। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली केन्द्र सरकार के ढीले रवैये की जितनी निंदा की जाए कम है तथा नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री को त्यागपत्र नैतिकता के आधार पर दे देना चाहिए था। लेकिन, सत्ता के नशे में डूबी केन्द्र सरकार और उसके मंत्रियों को सिर्फ कुर्सी सुख ही चाहिए।

संदीप सैनी ने कहा कि इसके अलावा वांगचुक की ओर भी मांगे हैं, जिन पर गंभीरता से विचार करना समय की मांग है। इसलिए नीट पेपर लीक मामले में जहां देश के शिक्षा मंत्री को हटाया जाना चाहिए वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा उन्हें बचाने में जुटे हैं। संदीप सैनी ने कहा कि वांगचुक के इस संघर्ष में सारा देश उनके साथ खड़ा है और मोदी सरकार के अहंकार को चूर-चूर करके युवाओं की बेहतरी के लिए उन रास्तों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर चलते हुए किसी भी होनहार युवा को अपने जीवन से समझौता नहीं करना पड़ेगा।












