Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur 19 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर होंगे...

19 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर होंगे आयोजित: आशिका जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत गणना फार्म एकत्र एवं उनके डिजिटलीकरण के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं से गणना फार्म प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि है वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित फार्म समय पर जमा करवाएं, ताकि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने स्कूलों अथवा सरकारी कार्यालयों में, जहां मतदान केंद्र स्थापित हैं, उनके प्रमुखों को भी निर्देशित किया गया है कि 19 जुलाई को संबंधित परिसर खुले रखें तथा बीएलओज को आवश्यक फर्नीचर एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि विशेष शिविर सुचारू रूप से संचालित किए जा सकें।

आशिका जैन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और अपने गणना फार्म समय पर जमा कराकर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here